NCC B & C Certificate Examination 2026

 


NCC B & C Certificate Examination

🟢 NCC B और C प्रमाणपत्र परीक्षा : OMR शीट कैसे भरें?

🟢 NCC B & C Certificate Exam: How to Fill the OMR Sheet?

  नमस्कार,

         राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चलने वाला एक युवाओं का संगठन है। NCC का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना विकसित करना है। स्कूल और कॉलेज स्तर पर NCC के माध्यम से कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय एकता का अनुभव दिया जाता है।

NCC का आदर्श वाक्य है – “Unity and Discipline

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की B एवं C प्रमाणपत्र परीक्षा कैडेट्स के जीवन की एक महत्वपूर्ण परीक्षा होती है।

इस परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए OMR (Optical Mark Recognition) शीट का उपयोग किया जाता है।

OMR शीट में की गई छोटी-सी गलती भी सही उत्तर होने के बावजूद अंक कटने का कारण बन सकती है।

इसलिए OMR शीट को सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरना अत्यंत आवश्यक है।

📌 OMR शीट क्या ?

OMR शीट एक ऐसी उत्तर पुस्तिका होती है जिसे कंप्यूटर द्वारा जांचा जाता है।

इसमें कैडेट को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर के सामने दिए गए bubble को पूरी तरह भरना होता है।

⚠️ OMR शीट भरने से पहले सावधानियाँ

⚠️ Precautions Before Filling the OMR Sheet

केवल निर्धारित नीली/काली बॉलपेन या HB पेंसिल का उपयोग करें

OMR शीट को मोड़ें या फाड़ें नहीं

काट-छांट, ओवरराइटिंग या अनावश्यक निशान न करें

Use only blue/black ball pen or HB pencil as instructed

Do not fold or tear the OMR sheet

Avoid overwriting, scratching, or making extra marks

📝 OMR शीट भरने की क्रमबद्ध प्रक्रिया

📝 Step-by-Step Process to Fill the OMR Sheet

1️⃣ कैडेट का नाम | Name of the Cadet

नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (Capital Letters) में लिखें

प्रत्येक अक्षर के लिए नीचे दिए गए सही bubble को भरें

Write your name in English Capital Letters

Darken the correct bubble for each letter of your name

2️⃣ रेजिमेंटल नंबर/ (Regimental Number)

NCC द्वारा दिया गया ऑनलाइन रेजिमेंटल नंबर सही

प्रत्येक अंक के लिए संबंधित bubble पूरी तरह भरें

Enter the exact online regimental number provided by NCC BN

Fill the corresponding bubble for each digit correctly

⚠️ गलत Regimental Number से OMR शीट अमान्य हो सकती है

⚠️ Incorrect regimental number may invalidate the OMR sheet

3️⃣ प्रमाणपत्र का प्रकार

Certificate Type (B / C)

यदि आप B प्रमाणपत्र परीक्षा दे रहे हैं तो B Certificate

यदि C प्रमाणपत्र परीक्षा दे रहे हैं तो C Certificate का bubble भरें

Darken B Certificate or C Certificate bubble as applicable

4️⃣ विषय कोड / प्रश्नपत्रिका कोड

Subject Code / Question Paper Code

प्रश्नपत्र पर दिया गया सही कोड OMR शीट में भरें

गलत कोड भरने पर उत्तरपत्रिका जांच में शामिल नहीं होगी

Fill the correct subject/paper code mentioned on the question paper

Wrong code may result in non-evaluation of the answer sheet

5️⃣ यूनिट / बटालियन / परीक्षा केंद्र कोड

Unit / Battalion / Exam Centre Code

NCC यूनिट द्वारा बताए गए अनुसार bubble भरें

संदेह होने पर ANO या पर्यवेक्षक से पूछें

Fill the code as instructed by your NCC Unit

In case of doubt, consult ANO or the Invigilator

6️⃣ प्रश्नों के उत्तर कैसे भरें?

How to Mark Answers?

प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक ही विकल्प चुनें

चुने गए विकल्प का bubble पूरा और गहरा भरें

दो विकल्प भरने पर उत्तर गलत माना जाएगा

Choose only one correct option per question

Darken the selected bubble completely and clearly

Multiple answers will be treated as incorrect

❌ उत्तर बदलने की गलती न करें

❌ Avoid Changing Answers

उत्तर बदलने से बचें

काटना, मिटाना या overwrite करना वर्जित है

Avoid changing answers

Erasing, scratching, or overwriting is not allowed

🚫 OMR शीट भरते समय सामान्य गलतियाँ

🚫 Common Mistakes to Avoid

 Regimental number या प्रमाणपत्र गलत भरना

एक से अधिक bubble भरना

OMR शीट पर नाम/हस्ताक्षर करना

Incorrect roll number or certificate selection

Marking more than one option

Writing name or signature on OMR sheet

📤 परीक्षा समाप्त होने के बाद

📤 After the Examination

OMR शीट शांतिपूर्वक पर्यवेक्षक को सौंपें

शीट अपने पास न रखें

Hand over the OMR sheet to the invigilator calmly

Do not carry the sheet outside the exam hall

✅ निष्कर्ष | Conclusion

NCC B एवं C प्रमाणपत्र परीक्षा में सफलता के लिए ज्ञान के साथ-साथ OMR शीट सही भरना भी उतना ही जरूरी है।

Success in NCC B & C Certificate Examination depends not only on knowledge but also on accurate and careful filling of the OMR sheet.

जय हिंद | Jai Hind

NCC – Unity and Discipline

Lt.Navanath Lavate

M.G.Jr.College Ashta Dist.Sangli

M.No.9766152751.

Email – navanathlavate81@gmail.com.

Blogger ID- navanathlavate.blogspot.com




Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र पोलीस शिपाई भरती 2026

सांगली जिल्ह्यात बारावीची बोर्ड परीक्षा : कॉपीमुक्त व भयमुक्त वातावरणात पार पडणार